फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM should visit flood affected villages: Khap

बाढ़ प्रभावित गांवों का दाैरा करें सीएम : खाप

Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
CM should visit flood affected villages: Khap
08जेएनडी32-रघुबीर नैन। - फोटो : samvad
नरवाना। सर्वजातीय बिनैन खाप ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नरवाना दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। खाप ने आरोप लगाया कि जिला और राज्य प्रशासन ने जानबूझकर मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित गांवों से दूर रखा ताकि वह असली हालात से रूबरू नहीं हो सकें।
विज्ञापन

खाप प्रधान रघुवीर नैन ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा एक सैर सपाटे जैसा लगाए मानो। वे किसी पर्यटन यात्रा पर आए हों। उन्होंने कहा कि नरवाना हलके के धरौदी, धमतान, कालवन, दनौदा, भिखेवाला और कलोदा समेत कई गांवों में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन

वहीं उकलाना क्षेत्र के लितानी समेत अन्य गांव भी भारी तबाही झेल रहे हैं। खेतों में सैकड़ों एकड़ फसल डूब चुकी है और कई घरों में पानी घुसा हुआ है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री को इन इलाकों तक नहीं ले जाया गया। रघुवीर नैन ने आरोप लगाया कि यह सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता है जो किसानों और ग्रामीणों की पीड़ा छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा और राहत दिलाने की बजाय असल तस्वीर मुख्यमंत्री तक पहुंचने ही नहीं दी गई। खाप प्रवक्ता संदीप नैन ने कहा कि यह रवैया किसानों और आम जनता के साथ धोखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे बिना किसी प्रशासनिक प्रबंधन के सीधे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed