{"_id":"6a4d4b321740302ba30023f7","slug":"cm-saini-will-visit-jind-today-and-will-oversee-preparations-for-pm-modis-rally-jind-news-c-17-1-rtk1052-884699-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज जींद आएंगे सीएम सैनी, पीएम मोदी की रैली की तैयारियों की संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज जींद आएंगे सीएम सैनी, पीएम मोदी की रैली की तैयारियों की संभालेंगे कमान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जींद 02:50 बजे आएंगे और रैली की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे। यह जानकारी डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री रैली स्थल, प्रस्तावित हेलीपैड और रेलवे जंक्शन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि 17 जुलाई को पीएम मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और हाइड्रोजन गैस प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम बस अड्डे के सामने 75 एकड़ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर जर्मन टेंट लगेगा। उन्होंने बताया कि वे रैली मंच से प्रधानमंत्री से जींद में अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान की मांग करेंगे। मिड्ढा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्नी मग्गू ने बताया कि रैली में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
हर बोगी में 32 सीटें, आरामदायक होगा सफर
10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन की हर सामान्य श्रेणी की बोगी में 32 सीटें हैं। हर सीट पर एक साथ तीन यात्री बैठ सकेंगे। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन के कोचों में आरामदायक सीटें, बेहतर वेंटिलेशन के लिए बड़ी हवादार खिड़कियां और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
2018 में दुष्यंत चौटाला ने यहीं की थी ऐतिहासिक रैली
जिस रैली स्थल (बस अड्डे के सामने 75 एकड़ मैदान) को भीड़ के हिसाब से पीएम की रैली के लिए चुना गया है। इससे पहले इस मैदान पर वर्ष 2018 में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठन के मौके पर दुष्यंत चौटाला ने ऐतिहासिक रैली की थी। उस समय जिले की सबसे बड़ी रैली मानी गई थी। इस रैली में कहीं पर भी कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसमें ग्राउंड के चारों और बड़ी भीड़ जुटाकर जजपा ने 10 सीट जीतकर भाजपा के साथ साढ़े चार साल तक सरकार चलाई थी। अब इसी स्थल पर प्रधानमंत्री की रैली होगी।
तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीसी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
मंगलवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सभी विभागों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत, सभी स्ट्रीट लाइटों को सुचारु करने, स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत व पेंटिंग, सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों का समाधान व मार्ग के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनसभा स्थल की तैयारियों से संबंधित मैपिंग का भी अवलोकन किया और मीडिया गैलरी, वीवीआईपी एवं वीआईपी मंच, सांस्कृतिक मंच, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। वीवीआईपी और वीआईपी मंच की अंतिम रूपरेखा पर मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया जाएगा।
एसपी ने यातायात से लेकर वीआईपी मूवमेंट की तैयारियां परखी
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का अलग से निरीक्षण करते हुए यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आपातकालीन निकास मार्ग, वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट व सुरक्षा घेरा मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी और सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करेंगी।