फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM opened the treasury for Julana, gifted 22 development projects worth Rs 71 crore

Jind News: सीएम ने जुलाना के लिए खोला खजाना, 71 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
CM opened the treasury for Julana, gifted 22 development projects worth Rs 71 crore
19जेएनडी15: जुलाना में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की
जुलाना/जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना में 71 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जुलाना में 30 करोड़ रुपये से उपमंडल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने के साथ ही जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में माइनरों के पुनर्निर्माण से संबंधित कुल 9 कार्यों के लिए 15.71 करोड़ रुपये की घोषणा की। पेयजल और जलापूर्ति योजनाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने कुल 12 कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं नंदगढ़ गांव में आयोजित जनसभा के दौरान की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं। नायब सिंह सैनी ने बराहकलां गांव में पशु अस्पताल भवन के लिए 31 लाख रुपये, जुलाना विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों- शादीपुर, रामगढ़, कर्मगढ़ और अनूपगढ़़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये और गांव मालवी में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण के लिए 67.90 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव खरैंटी में 33 केवी सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जुलाना विधानसभा में स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने बुआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पार्किंग शेड के निर्माण के लिए 20.25 लाख रुपये व देवरड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी और परिसर को पक्का बनाने के लिए 71.59 लाख रुपये की घोषणा की। चार गांवों में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री ने बराह कलां में पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये के अलावा, रामराये में तीर्थ तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की। जुलाना विधानसभा के चार गांवों बराड़खेड़ा, नंदगढ़, अनूपगढ़ और बराहकलां में भूमि उपलब्ध होने पर 2.20 करोड़ रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवरड़ माइनर पर पुराने खालों को पक्का करने की फिजिबिलिटी चेक करवा कर इसे भी पूरा किया जाएगा साथ ही जुलाना बड़छप्पर रोड पर आरसीसी की फिजिबिलिटी चेक करके इस पूरा करवाने का काम किया जाएगा। गांव देवरड़ का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रकबे को बीसवा और बीघे से कनाल और मरला में बदला जाएगा। गांव नंदगढ़ और जुलाना में खेल स्टेडियमों का सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा।

जुलाना नगरपालिका के भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। जुलाना में सामुदायिक भवनों के लिए पांच करोड़ रुपये व जुलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें पांच करोड़ 21 लाख रुपये की लागत की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और 11 करोड़ 59 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, विधायक रामकुमार गौतम, देवेंद्र अत्री, रणधीर पनिहार, योगेश बैरागी, तिजेंद्र ढुल, मदन लाल गोयल, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed