{"_id":"65aab299a678ca1dbd03637a","slug":"cm-manohar-lal-fulfilled-his-promise-devendra-attri-jind-news-c-199-1-jnd1001-11926-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल ने पूरा किया वायदा : देवेंद्र अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल ने पूरा किया वायदा : देवेंद्र अत्री
Fri, 19 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी22: भाजपा नेता एवं समाज सेवी देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र अत्री ने कहा कि करीब पांच साल बाद ईबीपीजी आरक्षण के मार्फत नौकरी पाने के लिए पात्र चयनित युवाओं में से 46 युवाओं को प्रदेश की मनोहर सरकार ने ड्यूटी ज्वाइन करवा दी है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज सीएम मनोहर लाल का आभारी है। सीएम ने जो वादा किया था उसको पूरा करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सीएम ने करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में ईबीपीजी नौकरियों की सालों से लंबित ज्वाइनिंग का लाभ जल्द देने की घोषणा की थी। अपना वादा निभाते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में 46 युवाओं को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। 18 विभागों में 165 युवाओं को भी राहत की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल जुबान के धनी है, वो जो कहते है वो करते है। प्रदेश के इतिहास में वो ऐसे पहले सीएम है जिन्होंने पर्ची, खर्ची को बंद करने का काम किया है। आज योग्यता के आधार पर रोजगार युवाओं को मिल रहा है। जिसने कभी सोचा भी नहीं था वो युवा आज पढ़ाई के बूते पर बड़े पदों पर चयनित हो रहे है।