{"_id":"6aaed3bef1455e453504e45f","slug":"cm-flying-squad-raids-omnagar-recovers-147-boxes-of-firecrackers-from-two-houses-jind-news-c-199-1-sroh1006-160585-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ओमनगर में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, दो मकानों से पटाखों की 147 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ओमनगर में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, दो मकानों से पटाखों की 147 पेटियां बरामद
विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी11-शहर के ओमनगर में छापेमारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। स्रोत शहरवासी
जींद। सोमनाथ मंदिर के पास ओमनगर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो मकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। दोनों मकानों से कुल 147 पेटी पटाखे मिले हैं। इनमें अनार, शॉट, बुलेट बम, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने पटाखों को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग को शनिवार को सूचना मिली थी कि ओमनगर स्थित दो मकानों में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक किया गया है। सूचना पर डीएसपी अजीत बेनीवाल के दिशा-निर्देशन में एसआई बिजेंद्र सिंह और एसआई चरण सिंह की टीम ने पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों मकानों पर उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
आसपास के लोगों की मदद से मकानों के ताले खुलवाकर जांच की गई तो अंदर पेटियों में पटाखे रखे मिले। जांच के दौरान दोनों मकानों से कुल 147 पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि मकान कमलेश कुमारी और नरसी के हैं। कृष्णा कॉलोनी निवासी सचिन ने दोनों मकान किराये पर लिए हुए थे। मकान मालिकों के अनुसार सचिन ने उन्हें बताया था कि वह यहां चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट रखेगा।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना के आधार पर दो मकानों पर कार्रवाई की गई और दोनों मकानों से कुल पटाखों की 147 पेटियां बरामद हुई है। बरामद पटाखों में अनार, शॉट, बुलेट बम और रॉकेट समेत कई प्रकार के पटाखे शामिल हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। -अजीत बेनीवाल, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग जींद
वर्जन
पुलिस ने पटाखों को बरामद कर लिया है। मकानों को किराये पर लेने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। -विरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना पुलिस जींद