फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying raids on information of selling fake DAP fertilizer

Jind News: नकली डीएपी खाद बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Thu, 09 Nov 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raids on information of selling fake DAP fertilizer
जींद। भिवानी रोड स्थित गणपति बीज भंडार पर सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार को नकली डीएपी खाद बेचने की सूचना पर छापेमारी की। टीम ने यहां से सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गेहूं बिजाई का सीजन चला हुआ है। जिसके चलते बीज तथा खाद की गुणवत्ता संदिग्ध हो सकती है। जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंसपैक्टर पवन, खुशी राम, चरण सिंह की संयुक्त टीम बनाई गई। जिसमे कृषि विभाग के क्वालटी नियंत्रक नरेंद्रपाल व बालमुकंद भी स्टाफ के साथ शामिल हुए। सीएम फ्लाइंग जींद और कैथल की की संयुक्त टीम ने गणपति बीज भंडार पर दबिश दी। यहां टीम को शर्मा नगर निवासी विरेंद्र सिंह मिला। जिसे साथ लेकर दुकान का निरिक्षण किया तो जांच में कीटनाशक व गेहूं का बीज उपलब्ध था। टीम को यहां 50 किलोग्राम के 22 बैग एनपीके के मिले, जिसका लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। जिस पर गुण नियंत्रक निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बैगों से गेहूं के बीजों के व खाद के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे। इसके साथ दुकान मालिक विरेंद्र सिंह को बिना लाइसेंस के एनपीके खाद रखने पर नोटिस दिया गया। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने दुकान से खाद व बीज के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भिजवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed