{"_id":"688281bf83195aa36402a9ec","slug":"cm-flying-raided-four-shops-jind-news-c-199-1-sroh1006-138318-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम फ्लाइंग ने चार दुकानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम फ्लाइंग ने चार दुकानों पर दी दबिश
Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी26-पिल्लूखेड़ा मंडी में दुकान पर छापेमारी करती सीएम फ्लाइंग। स्रोत स्वयं
जींद। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में बीज और कीटनाशक दवा विक्रेताओं की चार दुकानों पर दबिश की। दो दुकानों के पूरे कागजात नहीं मिले जिससे उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। इस टीम में नरेंद्रपाल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर, सुशील एसडीओ एग्रीकल्चर सफीदों शामिल रहे।
सीएम फ्लाइंग ने पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी स्थित देशवाल पेस्टिसाइड्स, अत्री बीज भंडार धड़ौली रोड, देव देशवाल पेस्टिसाइड्स भागखेड़ा और सूरज पेस्टिसाइड्स शॉप पिल्लूखेड़ा मंडी में संयुक्त रूप से दबिश की गई। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के अनुसार उनके पास इस प्रकार की सूचनाएं आ रही थी कि इन दुकानों पर बीज और कीटनाशक काफी घटिया क्वालिटी का बिक रहा है और इसी आधार पर यहां पर रेड की गई।
पिछले दिनों नरवाना क्षेत्र में कुछ किसानों ने अपनी फसल बर्बाद होने की शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनके खेत में जो उन्होंने बीज डाला था जो कि बेहद घटिया क्वालिटी का था। एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दो दुकानों के कागजात पूरे नहीं मिले हैं जिनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। संवाद