{"_id":"5f8ddbe68ebc3e9b804f276c","slug":"cm-flying-caught-fake-cheese-in-narwana-and-pickle-in-jind-jind-news-rtk579140411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने नरवाना में नकली पनीर और जींद में सड़ा अचार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने नरवाना में नकली पनीर और जींद में सड़ा अचार पकड़ा
विज्ञापन
जींद में पकड़ा गया सड़ा हुआ अचार।
- फोटो : Jind
जींद और नरवाना में सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर जींद में भारी मात्रा में सड़ा हुआ अचार, नरवाना में नकली पनीर को पकड़ा है। टीम ने अचार, मिल्क पाउडर, पनीर, दूध और रिफाइंड ऑयल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग को जिले में कई जगह सड़ा हुआ अचार, नकली पनीर की सप्लाई की सूचनाएं मिल रही थी। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार तथा खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार की टीम ने जींद में अमरहेड़ी रोड पर छापा मारा तो वहां की एक दुकान से 947 क्विंटल अचार मिला। इस अचार में फंगस, मरी हुई मक्खी, पक्षियों के पंख भी मिले। इस अचार को जींद के अलावा अन्य जिलों में भी सप्लाई किया जाना था। टीम ने अचार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अचार बनाकर ड्रमों, कैनियों तथा अंडरग्राउंड बने टैंकों में रखा गया था। सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया था। गोदाम से दुर्गंध आ रही थी। गोदाम से आम, नींबू, अदरक, मिर्च, लहसुन, टिंड, बांस मुरब्बा के भी सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने नरवाना का रुख किया। यहां पर चमेला कॉलोनी के एक मकान में पनीर तैयार की जा रही थी। यहां से टीम ने दो क्विंटल पनीर, 1600 किलोग्राम दूध, 11 टीन रिफाइंड ऑयल और पांच कट्टे मिल्क पाउडर के बरामद किए। इसके अलावा एक अन्य मकान से एक क्विंटल पनीर, 1300 किलोग्राम दूध, 75 किलोग्राम मिल्क पाउडर बरामद हुआ। विभाग की टीम ने सभी खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।
जींद और नरवाना में विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल लिए गए हैं। इन सभी को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. राजीव कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।
जींद और नरवाना में कुछ जगह छापा मारकर भारी मात्रा में अचार, पनीर, मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल पकड़ा है। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने सभी के सैंपल लिए हैं।
रविंद्र कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।

नरवाना में पकड़ी गई नकली पनीर।- फोटो : Jind