फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds prevailed throughout the day, the weather became pleasant

पूरे दिन छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 20 Jun 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, the weather became pleasant
आसमान में दिन भर छाए रहे काले बादल। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण लगातार तीसरे दिन रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर आकाश में बादलों का आवागमन लगा रहा और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ आकाश में बादल छाने और औसत से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि नरमा फसल में मौसम को देखते हुए स्प्रे नहीं करें और धान रोपाई का कार्य शुरू करें। दिनभर बूंदाबांदी के आसार बने रहे। बादल छाने तथा हवा की गति कम होने के चलते तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान बढ़ कर 31 डिग्री पर जा पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री जा पहुंचा। बावजूद इसके दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। शाम को आकाश में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। मौसम को देखते हुए किसानों ने धान रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि बारिश की और जरूरत महसूस की जा रही है। बूंदाबांदी तथा बारिश ने न केवल गर्मी से बल्कि किसानों को भी राहत दी है। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 22 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। उस दौरान औसत से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। महीने के अंत तक मानसून की दस्तक देने की संभावना है। किसान धान रोपाई का कार्य कर सकते हैं। मौसम को देखते हुए किसान फिलहाल नरमा में स्प्रे का परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed