फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   clerks demonstrated for pay hike

लिपिकों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
clerks demonstrated for pay hike
जींद। क्लैरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले जिले के सभी विभागों में कार्यरत लिपिकों ने वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को पूरी करने के लिए प्रदर्शन किया। साथ ही सिटीएम दर्शन यादव को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने लिपिकों को टेक्निकल तथा अन्य ऑफिशियल कार्यों की समीक्षा के आधार पर 35 हजार 400 रुपये मासिक वेतन देने की मांग की। जिला प्रधान आशीष शर्मा ने कहा कि लिपिक वर्ग के कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। लिपिक सरकार व आम जनता के बीच कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अब लिपिक का काम केवल फाइलों के रख-रखाव या डायरी डिस्पैच से कहीं ज्यादा बढ़ कर तकनीकी हो गया है। लेकिन उनके वेतन में कार्य व समय के अनुसार उचित बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में लिपिक को पदोन्नति के लिए 15-20 वर्ष का समय लग रहा है। इस अवसर पर सोहन लाल, राजेश, रोशन, चरण सिंह, हरिप्रेम, सुरेश फौजी, संदीप हुड्डा, सीमा, संतोष व अनिता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed