{"_id":"68360122d3c5b0089a0af009","slug":"class-8-student-tortured-on-phone-for-one-hour-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-135387-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 8वीं के छात्र को एक घंटे तक फाेन पर किया टॉर्चर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 8वीं के छात्र को एक घंटे तक फाेन पर किया टॉर्चर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। निजी स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र को फोन पर एक घंटे तक टॉर्चर करने वाले आरोपी सावित्री नगर निवासी दीपक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
इसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों आरोपी बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बच्चे को आरोपी विकास व दीपक शर्मा ने गंदी और जातिसूचक गालियां दीं।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने 25 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बच्चा क्राइस्ट राजा स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। इसी स्कूल में जीवांश नाम का लड़का उसके बेटे का सहपाठी है। दोनों बच्चों के बीच आपस में फोन पर कुछ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
जीवांश के पिता विकास और चाचा दीपक शर्मा ने उसके बेटे के पास फोन किया। फोन पर उसके बेटे को गंदी और जातिसूचक गालियां दीं। बेटे को धमकी देते हुए आरोपियों ने कहा कि उसकी मां के साथ दुष्कर्म और नंगा करने की धमकी दी। साथ ही बच्चे को उसके पिता को नौकरी से हटवाने, जान से मारने को कहा था।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाए थे कि पिछले तीन साल से आरोपी उसके बेटे को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। क्राइस्ट राजा कॉन्वेंट स्कूल में अध्यापक हरिओम कौशिक उसके बेटे को बहुत परेशान करता है। उसकी दीपक शर्मा से जान-पहचान है।
विकास और दीपक शर्मा स्कूल के बाहर उसके बच्चे को परेशान करते थे और उसकी वीडियो बनाते हैं। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 3,(5) के तहत मामला दर्ज किया था। अब इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) की धारा जोड़ी गई है।
वर्जन
पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस, जींद