{"_id":"579513db4f1c1b4e45c4bae7","slug":"claning-riligious-place-call-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए डीसी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए डीसी से लगाई गुहार
jind
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे घिमाना युवा मंडल के सदस्य।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिमाणा गांव के युवा मंडल ने जिला प्रशासन से धार्मिक स्थलों के आसपास से गंदगी हटवाने की गुहार लगाई है। रविवार को डीसी विनय सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे घिमाना गांव के युवाओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी के ढेर लगने की वजह से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। युवा राजन सैनी व नरेश कालीरमन ने बताया कि गांव में धार्मिक स्थलों पर लोगों द्वारा गोबर डाला जा रहा है, जिसके कारण युवाओं में रोष पैदा हो रहा है। वहीं आने-जाने वाले रास्ते भी गंदगी से अटे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि युवा मंडल के सदस्य सफाई करने का कार्य शुरू करते हैं, ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलने के कारण आपसी झगड़े की नौबत आ जाती है। युवा मंडल हर रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाता है, जिसमें भी कुछ ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न की जाती है। युवाओं ने डीसी विनय सिंह से गांव में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुभाष सैनी, राजेश कुमार, पाला, संतोष, सुनहरी, मेहर सिंह, सुखबीर, कर्मबीर, शेरा वाल्मीकि, सुरेश, पूजा, भतेरी, मीना, मोनिका, सेवा सिंह, सुरता सिंह, रामकुमार, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन