{"_id":"5d6d64998ebc3e939e46eb86","slug":"claim-to-make-bhim-singh-a-detainee-in-indonesia-turns-out-to-be-false-jind-news-rtk515580662","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में भारतीय युवक भीम सिंह को बंधक बनाने का दावा निकला झूठा, सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया में भारतीय युवक भीम सिंह को बंधक बनाने का दावा निकला झूठा, सच आया सामने
Tue, 03 Sep 2019 12:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले जींद जिले के ढाठरथ गांव निवासी 22 वर्षीय भीम सिंह के इंडोनेशिया में फंसे होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव कर वह तथ्य पेश किए, जो इंडोनेशिया से जुटाए गए हैं।
इसमें दावा किया गया है कि भीम सिंह इंडोनेशिया निवासी युवती से शादी कर रह रहा है और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इसके बावजूद भीम सिंह इंडोनेशिया से आना चाहता था। ऐसे में भीम सिंह की पत्नी ने उसका पासपोर्ट जला दिया था। दावा किया जा रहा है कि भीम सिंह को बंधक बनाने का जो दावा किया जा रहा था, वह झूठा है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पांच दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भीम सिंह कह रहा था कि उसे इंडोनेशिया में बंधक बनाया गया है। इस पर भारत से भीम सिंह ढूंढने के लिए आठ लोगों की टीम भेजी गई और भीम सिंह द्वारा बताए गए पते पर यह लोग गए। दावा है कि इनको देख कर भीम सिंह व उसकी पत्नी उस घर से भाग गए।
विज्ञापन
हांलांकि इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त की टीम भी सक्रिय थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारी मुराली राजा भी जांच कर रहे हैं। भीम सिंह को ढूंढने में इंडोनेशिया की पुलिस ने भी मदद की। हालांकि भीम सिंह के भाई योगेश के अनुसार उनके पास किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
2016 में हुई शादी
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भीम सिंह ने इंडोनेशिया की मीहिला से जून 2018 में शादी की थी। यह मामला चर्चा में आने के बाद इंडोशिया में भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारियों ने बहादुरगढ़ निवासी एक युवक से संपर्क किया, जो कुछ दिन पहले इंडोनेशिया गया था। इस पर परिजनों से संपर्क किया गया है।
वहीं भीम सिंह के परिजनों ने 30 अगस्त को जींद प्रशासन को शिकायत देकर कहा था कि भीम सिंह अपनी फेसबुक दोस्त से मिलने इंडोनेशिया गया था लेकिन वहां उसे बंधक बनाया गया है। इस पर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन इससे पहले इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।