फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   claim : 30 capable youth brought door to door ayushman scheme

दावा : 30 सक्षम युवाओं ने घर-घर पहुंचाई आयुष्मान योजना

Fri, 13 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
claim : 30 capable youth brought door to door ayushman scheme
शिविर में आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते सक्षम युवा। - फोटो : Jind
आयुष्मान भारत योजना का प्रचार-प्रसार पूरे जिले में 30 सक्षम युवाओं ने घर-घर जाकर किया। डेढ़ महीने में जिले के 305 गांवों में यह युवा पहुंचे। इन युवाओं को केंद्र सरकार से मिले तीन लाख पंफ्लेट भी दिए गए, जो इन्होंने घर-घर बांटे। इन सक्षम युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा 60 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से वेतनमान दिया गया। कुल मिलाकर 30 सक्षम युवाओं को वेतन के रूप में एक लाख 44 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की हर गरीब को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए लागू की गई आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने काफी जोर लगाया। विभाग ने इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रोजगार विभाग से 30 सक्षम युवाओं को लिया। इन 30 सक्षम युवाओं ने लगभग डेढ़ महीने में जिले के सभी 305 गांवों में इस योजना का प्रचार प्रसार किया। आयुष्मान भारत योजना के प्रचार के लिए 30 युवाओं की 15 टीमें बनाई गईं। एक टीम में दो युवाओं को रखा गया। इन 15 टीमों ने प्रत्येक दिन अलग-अलग गांवों में जाकर इस योजना का प्रचार किया। योजना के प्रचार के लिए टीमों ने गांवों चौपालों तथा मुख्य चौक-चौराहों पर सभाएं कीं। जिन गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, उनमें पूरे गांव को बुलाकर प्रचार किया गया। इन शिविरों में आए लोगों को पंफ्लेट भी बांटे गए। इसके बाद भी सक्षम युवाओं ने घर-घर जाकर इस योजना का प्रचार किया। इसके अलावा केंद्र सरकार से आए लगभग तीन लाख पंफ्लेट भी गांवों में बांटे गए तथा शहर में भी लगाए गए।
विज्ञापन

शहर के प्रत्येक वार्ड में लगाए कैंप
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अजय चालिया ने बताया कि शहर के 31 वार्डों में उनकी टीम के मैनेजर विवेक की देखरेख में कैंप लगाए गए। इन कैंपों में आयुष्मान भारत योजना की विस्तार से जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को इस योजना का लाभ कैसे उठाना है, उसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा शहर में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार विभाग ने दिए सक्षम युवाओं को एक लाख 44 हजार रुपये
आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार में लगे 30 सक्षम युवाओं को रोजगार विभाग ने एक लाख 44 हजार रुपये वेतन के रुप में दिए। प्रत्येक सक्षम युवा को 60 रुपये घंटे के हिसाब से भुगतान किया गया। प्रत्येक युवक ने इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 80 घंटे लगाए। इस हिसाब से एक सक्षम युवा को इस योजना के प्रचार के लिए 4800 रुपये का भुगतान किया गया।

दिनभर अस्पताल में आते हैं लोग
लोग योजना के बारे में जानकारी के लिए अस्पताल में भी आते रहते हैं। जिन लोगों के हेल्थ कार्ड बन चुके हैं, वह भी कई बार जानकारी लेने के लिए आते हैं। काफी लोग उनका हेल्थ कार्ड कैसे बनेगा, इस बारे में भी जानकारी के लिए आते हैं। इसके लिए एक स्पेशल कर्मचारी की ड्यूटी लोगों को जानकारी देने के लिए नागरिक अस्पताल में लगाई गई है।
-डॉ. अजय चालिया, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed