फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital will get three ventilators today, soon ICU will be arranged

नागरिक अस्पताल को आज मिलेंगे तीन वेंटिलेटर, जल्द होगी आईसीयू की व्यवस्था

Sun, 10 May 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital will get three ventilators today, soon ICU will be arranged
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बंद पड़ा ऑपरेशन थिएटर। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल को जल्द ही आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) की सुविधा मिलने वाली है। अभी तक जिला नागरिक अस्पताल में इस प्रकार की सुविधा नहीं है। फिलहाल नागरिक अस्पताल प्रशासन आईसीयू के लिए जगह की तलाश कर रहा है। एक विकल्प के रूप में पुरानी बिल्डिंग में बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर को आईसीयू बनाने पर विचार चल रहा है। जगह की तलाश के बाद इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजनी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में फिलहाल काफी सुविधाओं का अभाव है। सोमवार को नागरिक अस्पताल को तीन वेंटिलेटर मिल जाएंगे। इससे पहले यह सुविधा भी नागरिक अस्पताल में नहीं थी। इसी प्रकार आईसीयू की सुविधा भी नागरिक अस्पताल में नहीं है, इसलिए गंभीर मरीजों को अस्पताल प्रशासन को पीजीआई रोहतक या मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर करना पड़ता है। आईसीयू की सुविधा नागरिक अस्पताल में होने के बाद गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की बजाय यहीं पर उनका इलाज हो सकेगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा नागरिक अस्पताल में आईसीयू स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने को कहा गया है, इसलिए नागरिक अस्पताल प्रशासन फिलहाल पुरानी बिल्डिंग में बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर को इसके लिए इस्तेमाल कर सकता है। इस ऑपरेशन थिएटर में पांच-छह कमरे हैं। यहां पर आईसीयू स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल यह कमरे किसी कार्य में नहीं आ रहे हैं। ऑपरेशन थिएटर नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुके हैं। नई बिल्डिंग में ऑपरेशन थिएटर के लिए अलग-अलग आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के ऑपरेशन थिएटर को आईसीयू बनाया जा सकता है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में सही जगह की तलाश की जा रही है। आईसीयू बनने के बाद नागरिक अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जल्द ही स्वास्थ्य महानिदेशालय को इसके बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed