फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   civic issuse,water line block

रेलवे रोड और आसपास की कॉलोनियों में सीवर का पानी जमा, राहगीर परेशान

Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,water line block
शीतलपुरी कॉलोनी में जमा सीवरेज का गंदा पानी। - फोटो : Jind
रेलवे रोड पर सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के चलते वहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि जींद जंक्शन के यात्रियों के अलावा गांव जुलानी, दरियावाला, संगतपुरा, जाजवान, ईंटल, बरसोला, झांझ कला व खुर्द के गांवों में आवागमन के लिए इसी सड़क का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी अजीत सिंह, राममेहर, रामफल, सुनील, मोनू, रोहित ने कहा कि रेलवे रोड पर सीवर का पानी भरने से हालत बेद्दतर हो गए हैं। रामबीर कॉलोनी में सीवरेज के गंदे पानी से बदबूदार आती है। इससे लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों व गलियों का लेवल सही नहीं है। कोई गली ऊंची तो कोई नीची है। इसके कारण सीवर का पानी नीची गलियों में जमा है। रामबीर कॉलोनी के साथ लगती शीतल पुरी कॉलोनी की गली नंबर दो में भी सीवर का गंदा पानी जमा है। वार्ड-5 की गलियों में पेयजल के पानी में सीवर का पानी मिल कर आ रहा है, बीमारी का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा है। यह गंभीर समस्या है। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरपाल सिंह, पार्षद।
सीवर की समस्या लगातार चलती है। अधिकतर जगह लोगों द्वारा गोबर या अन्य पदार्थ सीवर में डाल दिए जाते हैं। शिकायत मिलते ही सीवर साफ करवाया जाता है। यहां भी टीम भेजकर सफाई करवा दी जाएगी।
- एसके शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed