फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City roads will be improved with Rs 218.16 lakh

Jind News: 218.16 लाख से होगा शहर की सड़कों का सुधारीकरण

Wed, 20 Nov 2024 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
City roads will be improved with Rs 218.16 lakh
20जेएनडी03-शहर का गोहाना रोड, जहां दोनों तरफ ब्लॉक बिछाए जाएंगे। संवाद
जींद। नगर परिषद सड़क की मुख्य सड़क के दोनों तरफ खाली पड़ी जमीन पर ब्लॉक बिछाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगा दिए हैं। पटियाला चौक के पास निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस निर्माण पर लगभग 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पटियाला चौक से गोहाना रोड स्थित एसपी आवास तक दोनों तरफ ब्लॉक बिछाए जाएंगे। यह निर्माण अलग-अलग चार चरणों में होगा। इसमें से एक टेंडर लगाकर अलॉट भी कर दिया है, जबकि तीन टेंडरों को अलॉट किया जाना है।
विज्ञापन

यह निर्माण दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में पटियाला चौक से हांसी ब्रांच नहर तक के निर्माण पर 35.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हांसी ब्रांच नहर से बत्तख चौक तक 54.52 लाख से निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके बाद बत्तख चौक से बीआर आंबेडकर चौक तक 36.78 लाख से निर्माण होगा। इसके अलावा बीआर आंबेडकर चौक से गोहाना रोड स्थित एसपी आवास तक के निर्माण में 90.90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी फायदा होगा। वहीं कई जगह सड़क पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

सड़कें होंगी चौड़ी, वाहन चालकों को होगा फायदा

पटियाला चौक से एसपी आवास तक वाहनों का ज्यादा आवागमन रहता है। इसके कारण यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों तरफ ब्लॉक लगने के बाद सड़क चौड़ी हो जाएगी। इससे वाहन चालकों को फायदा होगा। वाहन चालकों को जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। हांसी ब्रांच नहर के पास और सैनी रामलीला ग्राउंड के पास सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे सड़क संकीर्ण हो गई है। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे वाहन भी खड़े करते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हांसी ब्रांच नहर के पास भी ऑटो और ई-रिक्शा ठीक करने के लिए कई दुकानें खुली हुई हैं। उनके दुकानों के आगे ऑटो और ई-रिक्शाओं की भीड़ लगी रहती है। वह भीड़ सड़क तक आ जाती है, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

एनजीटी की तरफ से मिल रही थी बार-बार हिदायत

स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को हर बार कम अंक मिलने का कारण सड़कों पर उड़ रही धूल भी है, क्योंकि शहर की अधिकतर सड़काें पर धूल उड़ती रहती है। जिले के एनसीआर में होने के चलते एनजीटी की तरफ से भी बार-बार हिदायत दी जाती थी कि शहर की सड़कों पर उड़ने वाली धूल को रोका जाए। फिलहाल पटियाला चौक से नया बस अड्डा तक सड़क के दोनों तरफ कच्ची जगह है, जिसके कारण वहां पर या तो बारिश का पानी खड़ा रहता है या फिर शहरवासी कूड़ा डाल देते हैं, जिससे वहां पर बदबूदार वातावरण बना रहता है। वहां से गुजरने वाले वाहन अपने पीछे धूल का गुबार उड़ा ले जाते हैं। अब सडक़ के दोनों तरफ ब्लॉक लगने से वहां पर पानी खड़ा होने या कूड़ा डालने जैसी समस्या पैदा नहीं होगी।


वर्जन

शहर की मुख्य सड़क के दोनों तरफ 218.16 लाख की राशि से ब्लॉक बिछाए जाएंगे। यह कार्य पटियाला चौक से एसपी आवास तक किया जाएगा। इससे सड़क की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जोकि दिसंबर के अंत कर पूरा कर लिया जाएगा।

-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed