{"_id":"668b061363c95e4c1607f0d4","slug":"cia-staff-caught-a-young-man-driving-a-car-with-alcohol-jind-news-c-199-1-sroh1007-119626-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआईए स्टाफ ने शराब के साथ कार सवार युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआईए स्टाफ ने शराब के साथ कार सवार युवक को पकड़ा
Mon, 08 Jul 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी33: पकड़ी गई शराब के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने धरौंदी गांव के नजदीक से एक युवक को शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान काकड़ौद गांव निवासी कपिल के रूप में हुई है। उसके पास से 20 बोतल, 132 अद्धे व 216 पाव शराब मिली है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना नरवाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए धरौदी गांव में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि काकड़ौद निवासी कपिल अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करता है। वह इस समय अपनी ऑल्टो कार में शराब लेकर धरौदी से कर्मगढ़ रोड पर फाटक के नजदीक खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने फाटक के नजदीक ऑल्टो कार में बैठे व्यक्ति को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से शराब की बोतलें मिलीं।