फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA arrested two accused of thief gang in Uchana area

Jind News: सीआईए ने उचाना क्षेत्र में चोर गिरोह के दो आरोपी काबू

Wed, 12 Jun 2024 03:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested two accused of thief gang in Uchana area
11जेएनडी19: पुलिस गिरफ्त में चोरी के सामान के साथ काबू किए गए चोर। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। उचाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस के लिए सिर दर्द बन रहे चोर गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पालवां निवासी दीपक उर्फ माखी व मनोज के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक, गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 10 चोरी की वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना की टीम सिपाही रणधीर सिंह के नेतृत्व में चोरी की रोकथाम के लिए गश्त पर गई थी। इस दौरान सूचना मिली की पालवां गांव में चोरी करने के दो आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इन आरोपियों ने पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस दौरान वह चोरी के ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर खनौरी मंडी पंजाब की तरफ ट्रैक्टर-ट्राॅली को बेचने के लिए जाएंगे। अगर हरियल चौक नरवाना के नजदीक नाकाबंदी की जाए तो दोनों आरोपी चोरी के ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित काबू आ सकते हैं। सीआईए टीम ने हरियल चौक नरवाना के नजदीक नाकाबंदी शुरू की तो नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राॅली पर 2 युवक डूमरखां की तरफ से आते दिखाई दिए। सामने सीआईए की नाकाबंदी को देखकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को वापस भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सीआईए टीम ने कारवाई करते हुए दोनों युवकों को ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी तो आरोपी दीपक के खेत से चोरी की एक बाइक व चोरी के 2 स्टार्टर बरामद हुए व आरोपी मोहित के खेत से चोरी की एक बाइक, एक टाटा एस गाड़ी व ट्यूबवैल की बिजली की चोरी की तार बरामद हुई।
विज्ञापन


इन 10 वारदातों का हुआ खुलासा

आरोपियों ने 28 मई 2024 की रात को जींद रोड पर रेती बजरी की दुकान जय अम्बे बिल्डिंग मैटीरियल के बाहर से सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी किये थे, 22 मई 2024 की रात को दोनों ने उचाना मंडी में कृष्णा आरओ वाटर प्लांट के बाहर से एक टाटा एस गाड़ी चोरी की थी, 10 जून 2023 को तितरम मोड़ कैथल के नजदीक महावीर कांटा के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, 23 फरवरी 2024 की रात को बड़ौदा एरिया के खेतों से एक ट्यूबवैल से स्टार्टर चोरी किया था, आठ मार्च 2024 की रात को बड़ौदा एरिया के खेतों से एक ट्यूबवैल से स्टार्टर चोरी किया था, 28 अप्रैल 2024 की रात को बड़ौदा एरिया के खेतों से एक ट्यूबवैल से तार चोरी की थी, एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बस अड्डा उचाना के नजदीक से चोरी की थी। 20 दिन पहले एक मोटरसाइकिल हीरो हौंडा पुराना बस अड्डा उचाना के नजदीक से चोरी किया था। पांच माह पहले आरोपी दीपक व मोहित ने एक मोटरसाइकिल कैथल से चोरी किया था। सात माह पहले आरोपी दीपक व मोहित ने एक मोटरसाइकिल कैथल से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed