फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Choudhar's decision of District Bar Association today

जिला बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला आज

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Choudhar's decision of District Bar Association today
जींद। बार एसोसिएशन की चौधर के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। इसमें में 888 वकीलों के वोट बार की चौधर तय करेंगे। फिलहाल प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए तीन-तीन व सह सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं काम से बाहर जाने के चलते वीरवार को ही 31 वकीलों ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट डाल दिए हैं। अब 857 वोट शुक्रवार को डाले जाएंगे। शुक्रवार शाम को ही मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बार के चुनाव अधिकारी एडवोकेट बलबीर ढुल ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के चार पदों पर 12 नामांकन उम्मीदवारों ने जमा करवाए थे। प्रधान पद पर चार में से एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया। अब इन चार पदों पर 11 उम्मीदवार बचे हैं। जिनमें तीन नामांकन प्रधान, तीन उपप्रधान, तीन सचिव व दो सहसचिव के पद पर चुनाव करवाया जाएगा। इसमें प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान राजेश गोयत समेत रामरुप चहल व राजकुमार रेढू, उपप्रधान पद के लिए हेमंत सुखीजा, जयभगवान आर्य व अश्वनी शर्मा, सचिव के लिए देवराज मलिक, विनोद जिंदल व सुरेंद्र खटकड़ तथा सहसचिव के लिए संदीप पाहवा व दलबीर लाठर फिलहाल मैदान में हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बलबीर ढुल ने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए बार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वीरवार को 31 वोट वकीलों के डलवाए गए हैं। चुनाव पूर्ण होने के बाद मतगणना का काम भी त्वरित शुरू करवा दिया जाएगा। इसमें विजेता उम्मीदवारों को अपने पदों की शपथ दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed