फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chilliness increased due to drizzle, clouds kept blocking the path of the sun

Jind News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, बादल रोकते रहे सूर्य की राह

Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chilliness increased due to drizzle, clouds kept blocking the path of the sun
16जेएनडी28: बारिश के बाद खिली गेहूं की फसल। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते वीरवार अल सुबह हुई बूंदाबांदी ने धुंध तथा कोहरे से राहत दिलाने का काम किया। वहीं फसलों को भी फायदा हुआ है। दिनभर सूरज बादलों के बीच छिपा रहा। अधिकत तापमान स्थिर बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। पूर्व से चली ठंडी हवा की गति भी कम रही। बावजूद इसके कडाके की ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 70 प्रतिशत तथा हवा कि गति सात किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई के साथ धुंध तथा कोहरा देखने को मिलेगा। ठंड से भी राहत के आसार नहीं है। बुधवार को शाम को कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाना शुरू हो गया था। देर रात को मौसम ने करवट ली और आकाश में गहरे बादल छा गए। अल सुबह हलकी बूंदाबांदी भी हुई। वीरवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों तथा धुंध के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ धुंध पूरी छंट गई। आकाश में बादल छाए रहे। दिनभर सूरज तथा बादलों के बीच अटखेलियों का दौर चलता रहा। ठंड से भी राहत नहीं मिली। रात के तापमान में इजाफा दर्ज किया। शाम ढलते ही फिर से पूरा इलाका ठंड के आगोश में समा गया।
विज्ञापन

बाक्स
बूंदाबांदी से फसलों को फायदा, कुछ किसानों को राहत
रात को हुई बूंदाबांदी से फसलों को फायदा पहुंचा है। रात को तापमान नीचे जाने से फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ने की संभावना बन रही थी। बूंदाबांदी ने ठंड से फसलों को काफी राहत दी है। गेहूं तथा जौ को छोड़कर सरसों व सब्जियों के सर्द रात नुकसानदायक साबित हो रही थी। बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। मौसम फसलों की ग्रोथ तथा फुटाव के अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते बूंदाबांदी हुई। जो फसलों के लिए फायदेमंद है। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई दिखाई देगी। कोहरा तथा धुंध भी देखने को मिलेगा। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें।
--डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed