फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children's faces lit up after traveling on the hydrogen train, saying, "Thank you, Modi ji."

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर खिले बच्चों के चेहरे, बोले- थैंक्यू मोदी जी

Sat, 18 Jul 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Children's faces lit up after traveling on the hydrogen train, saying, "Thank you, Modi ji."
फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने वाले स्कूली बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। ट्रेन के रवाना होते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया और गर्व महसूस किया।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से बच्चों का अभिवादन किया। बच्चों ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया और जोर से एक स्वर में कहा, थैंक्यू मोदी जी।
विज्ञापन

विद्यार्थी सिया, तक्षिल, प्रियांश, रूचि ने बताया कि ट्रेन काफी आरामदायक है और इसमें यात्रा करना सामान्य ट्रेनों से बिल्कुल अलग अनुभव रहा। उन्हें गर्व है कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ उनके जिले जींद से हुआ है। यह उनके जीवन का यादगार दिन है क्योंकि उन्हें देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करने का अवसर मिला है। छात्र दीपांश ने कहा कि आज हमें महसूस हो रहा है कि हमारा जिला भी देश के बड़े विकास कार्यों का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाइड्रोजन ट्रेन को आधुनिक तरीके से बनाया है। यह ट्रेन बिजली और डीजल इंजन से भी ज्यादा ताकतवर है। मैंने हाइड्रोजन ट्रेन को चलाया भी है। इस ट्रेन के चलने पर बहुत खुशी हुई है।
-कुलदीप मल्होत्रा, लोको पायलट
--------------

मैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने से देखकर बहुत खुश हूं। पीएम ने आज हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया है। जींद जिले का नाम दुनिया के इतिहास में दर्ज हो गया है। -यशोदा
------
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जींद में देखकर खुश हूं, क्योंकि पीएम जींद में आए हैं। पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन जींद से हुआ है इससे वह और भी ज्यादा खुश हैं। जींद का विकास तेजी से हो रहा है। -उर्मिला देवी

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

फोटो 17जेएनडी07-हाइड्रोजन ट्रेन में सवार होने से पहले उत्साहित बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article