फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children put up an excellent performance at the yoga camp

Jind News: योग शिविर में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children put up an excellent performance at the yoga camp
30जेएनडी01: बाल योग संस्कार निर्माण शिविर के समापन पर हवन करते हुए आयोजक। स्रोत: आयोजक
जींद। रवाना रोड स्थित शांतिधर्मी परिसर में सत्यसुधा शास्त्री के निर्देशन में आयोजित बाल योग संस्कार निर्माण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने योगासन, प्राणायाम और व्यायाम का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू हुए इस गैर-आवासीय शिविर में करीब 35 बच्चों ने नियमित रूप से सुबह और शाम भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को योग, प्राणायाम, दैनिक दिनचर्या, नैतिक शिक्षा, अनुशासन तथा माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष उत्साह और अनुशासन दिखाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को नैतिक शिक्षा से संबंधित पुस्तकें भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शांतिधर्मी के संपादक सहदेव समर्पित, शिविर संयोजिका सत्यसुधा शास्त्री, कमलेश देवी, सुनील देवी, रमेश, सुमन मान आर्य, सुमेधा आर्य, प्रतिभा सोनी, मास्टर पृथ्वी सिंह मोर और चंदरूप मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed