फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children Learned the Lesson of Humanity Through Speech and Painting Competitions.

Jind News: भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने सीखा मानवता का पाठ

Fri, 08 May 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children Learned the Lesson of Humanity Through Speech and Painting Competitions.
08जेएनडी20: पेंटिग के माध्यम से विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाते हुए विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के सभी 423 प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को निपुण मिशन के तहत चल रहे क्लास रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मानवता की सेवा का संकल्प लिया।
क्लास रेडिनेस कार्यक्रम बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर स्वयं करके सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे न केवल मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को भी अपने भीतर उतार रहे हैं। यह शिक्षा पद्धति बच्चों की रुचि जगाने और उन्हें सक्रिय बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन

विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट को याद किया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन दर्शन और समाज कल्याण के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बच्चों ने बताया कि किस प्रकार हेनरी ड्यूनेंट ने मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस जैसी वैश्विक संस्था की नींव रखी। स्कूलों में आयोजित ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। पेंटिंग्स के माध्यम से बच्चों ने समाज सेवा, रेड क्रॉस के कार्य और पीड़ितों की सहायता जैसे विषयों को रंगों के जरिए खूबसूरती से उकेरा।

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि जब बच्चों में सेवा का भाव जागता है, तो वे परिवार और समाज के प्रति अधिक संवेदनशील बनते हैं। यही संस्कार उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed