फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children entitled to free legal services: CJM

बच्चे मुफ्त कानूनी सेवाओं के हकदार : सीजेएम

Fri, 08 Nov 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Children entitled to free legal services: CJM
जींद। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शुक्रवार को एमडीडी ऑफ इंडिया जिला समन्वयक तथा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) के समन्वय से राष्ट्रीय विधिक सेवाएं दिवस मनाया।
विज्ञापन

सीजेएम मोनिका ने बताया कि 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवाएं दिवस मनाया जाता है। इसके तहत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांवों व शहर के पिछड़े इलाकों में कानूनी साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरण 1987 के तहत बच्चे मुफ्त कानूनी सेवाओं के हकदार हैं। उन्होंने नैतिक शिक्षा, बाल मजदूरी व बाल विवाह के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने बच्चों को कानूनी शिक्षा से अवगत कराया और उन्हें कानूनी साहित्य भी उपलब्ध करवाया। इससे भविष्य में वह कानूनी शिक्षा को ग्रहण करते हुए सफल एवं नेक इंसान बने। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा, एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा, स्कूल प्रधान श्रीचंद जैन, उप प्रधान राकेश सिंगला, प्रिंसिपल सुरेंद्र राणा,अध्यापकगण व डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर विकास लाठर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed