फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister is keeping the corrupt in good positions: Dr. Sushil Gupta

भ्रष्टाचारियों को अच्छे पद पर बैठा रहे मुख्यमंत्री : डॉ. सुशील गुप्ता

Wed, 03 Jan 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is keeping the corrupt in good positions: Dr. Sushil Gupta
02जेएनडी31 : हास्य कलाकार महेंद्र सिंह उर्फ झंडू को आम आदमी पार्टी में शामिल करते डॉ. सुशील गुप
जींद। हरियाणवी हास्य कलाकार झंडू ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि झंडू उर्फ महेंद्र सिंह को पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने यहां भिवानी रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कसम खाई थी किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, अब उन्हें अच्छे पद से नवाज रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन उन्होंने किसी भी भ्रष्टाचारी को बढ़िया पोस्ट के बिना नहीं छोड़ा। साल के पहले दिन ही भ्रष्टाचार के केस में निलंबित रहे और जेल गए आईएएस अधिकारी विजय सिंह दहिया को करनाल का मंडलायुक्त बना दिया, जयवीर सिंह आर्य को वित्त विभाग का विशेष सचिव और सुरेश को मानव संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बना दिया। खट्टर सरकार ने भ्रष्टाचारियों को नियुक्त करके साबित कर दिया कि वह भ्रष्टाचारियों के साथ हैं। आज पूरे हरियाणा में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जींद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सब जगह भ्रष्टाचार जोरों पर है। केवल कागजों में ही काम हो रहे हैं, न कि जमीन पर।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। दो दिन पहले गेस्ट टीचर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें कई लोगों को गहरी चोटें आई और अब पटवारी व ड्राइवर हड़ताल पर जा रहे हैं। भाजपा सरकार में डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी और किसान सब हड़ताल पर हैं। जूनियर महिला कोच उत्पीड़न के आरोपी संदीप सिंह को मंत्री बनाकर रखा है। वहीं जब जंतर मंतर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही हरियाणा की बेटियों को कुचला जा रहा था और अब पहलवान अपने मेडल लौटा रहे तो हरियाणा के मुख्यमंत्री चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed