फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister gifted five development projects worth 35 crores

मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ की पांच विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted five development projects worth 35 crores
विकास परियोजना का शिलान्यास करते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। अमर उज - फोटो : Jind
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान जींद की भी 35 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इस दौरान नेता और अधिकारी कोरोना नियमों का पालन करते नहीं दिखाई दिए। कार्यक्रम में न तो दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया और न ही मास्क लगाना जरूरी समझा। कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

भले ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा वीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। लेकिन जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना के नियमोें का पालन नहीं हुआ। सरल केंद्र में लोग एक दूसरे से चिपक कर बैठे नजर आए। कुछ लोगों ने मास्क भी सही ढंग से नहीं लगाया था। कार्यक्रम में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य डॉ. राज सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर, जगदीप बुआना, नरेंद्र शर्मा, अमरपाल राणा, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चैयरमेन डॉ. ओपी पहल, एसडीएम दलबीर सिंह, डीएमसी संजय बिश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.66 करोड़ रुपये से बने सीएचसी के भवन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने विधिवत शिलान्यास और उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सफीदों के मुआना गांव में सात करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया गया है। इससे आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हाट गांव में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नरवाना के पॉलीटेक्निक कॉलेज में पांच करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छात्रवास, सुलेहड़ा गांव में तीन करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले 33 केवी क्षमता के बिजली घर तथा पेगां गांव में 11 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से लोगों के जीवनस्तर को और ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी।
तेजी से पूरा करवाया जाएगा काम
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि जिन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, उनको पूरा करवाने के लिए तेजी से काम करवाया जाएगा, ताकि लोगों को चिकित्सा, शिक्षा समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं सहजता से मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करवाएं।
केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की ओर बढ़ाए कदम
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी जींद को विकास के मामले में आगे ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में पूरी तरह से कोरोना निर्देशों का पालन करने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए पूरे परिसर को पहले ही अच्छे तरीके से सैनिटाइज करवा गया था। यहां मास्क उपलब्ध करवा गए थे। कई बार इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक लोग आ जाते हैं। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा। -डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
फोटो नंबर

 बिना शारीरिक दूरी के कार्यक्रम में बैठे अधिकारी और नेता। अमर उजाला

बिना शारीरिक दूरी के कार्यक्रम में बैठे अधिकारी और नेता। अमर उजाला- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed