फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister Flying Squad found 19 cases pending in the birth and death office.

Jind News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को जन्म-मृत्यु कार्यालय में पेंडिंग मिले 19 केस

Wed, 03 Apr 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad found 19 cases pending in the birth and death office.
02जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल में रिकार्ड खंगालते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। संवाद
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तक दी। जांच में यहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले, मगर 19 केस ऐसे मिले जिनकी राइट टू सर्विस के तहत जो समय अवधि दी गई थी उस समय पर प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए गए थे। इसमें पोर्टल की परेशानी का कारण बताया गया। जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता में शामिल डीएसपी राजदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय में कर्मचारी समय पर काम नहीं करते हैं। अपनी सीटों से भी नदारद रहते हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में टीम ने कार्यालय में दस्तक दी। जांच में कार्यालय के सभी सात कर्मचारी अपनी सीटों पर मिले, मगर 19 ऐसे केस मिले जिनकी राइट टू सर्विस के तहत पेंडिंग हैं। कर्मियों ने बताया कि पोर्टल के सही नहीं चलने से यह परेशानी आई है और केस पेंडिंग हैं। जल्द ही इन पेंडिंग केसों को पूरा कर दिया जाएगा। इस पर टीम ने पेंडिंग प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी है।

02जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल में रिकार्ड खंगालते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। संवाद

02जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल में रिकार्ड खंगालते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed