फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cherishing her father's dreams, Kajal Redhu has made a name for herself.

Jind News: पिता के सपनों को संजोए काजल रेढू ने बनाई पहचान

Fri, 30 Jan 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cherishing her father's dreams, Kajal Redhu has made a name for herself.
30जेएनडी04: ​खिलाड़ी काजल रेढू।
जींद। जिले की हैंडबॉल खिलाड़ी काजल रेढू आज क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। काजल का जीवन संघर्ष, मेहनत और परिवार के मजबूत सहारे की मिसाल है। 22 वर्षीय काजल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले रेलवे जॉइन किया था और अब अपने खेल में रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन

काजल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। पिता रोहताश रेढू का एक वर्ष पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सपनों आज भी काजल को आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
विज्ञापन

काजल के परिवार में उनकी मां बलकेश जो एक गृहिणी हैं। बड़े भाई राहुल रेढू वर्तमान में भारतीय एयरफोर्स में कार्यरत हैं। परिवार में दादा भी हैं। काजल बताती हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनके खेल को प्राथमिकता दी। अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए उनकी मां ने घर की सारी जिम्मेदारियां खुद संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ने हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने और हौसला बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। काजल ने वर्ष 2016 में हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। वह अर्जुन स्टेडियम में ही नियमित अभ्यास करती हैं। उनके खेल को निखारने में कोच सतबीर और कोच चिराग ढांडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

काजल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राज्यस्तर पर जिले और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया है। अब तक काजल आठ राष्ट्रीयस्तर और तीन विश्वविद्यालय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। काजल रेढू की कहानी यह साबित करती है कि अगर परिवार का साथ, सही मार्गदर्शन और खुद पर भरोसा हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed