Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheques for grant amounts totaling Rs 71.78 lakh distributed to cow shelters (gaushalas)

Jind News: गोशालाओं को 71.78 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित

Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cheques for grant amounts totaling Rs 71.78 lakh distributed to cow shelters (gaushalas)
फोटो 2 नरवाना। गौ शाला के चेक वितरित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र की विभिन्न गोशाला समितियों को 71 लाख 78 हजार 834 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गो सेवा और गौसंवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, बेहतर शेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गो सेवा आयोग के माध्यम से यह राशि जारी की है। इसके तहत बाबा जमीन नाथ गौशाला धरोदी को 43.60 लाख, राधेश्याम गौ आश्रम नरवाना को 7.11 लाख, आदर्श गौशाला धनौरी को 11.73 लाख, बाबा खाकनाथ गौ सेवा समिति कोयल को 1.93 लाख, श्रीकृष्ण गौशाला बरटा को 4.92 लाख और गौशाला दबी टैक्सिंग ट्रस्ट को 2.46 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। धनतेरस पर बुजुर्गों की पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी फैसले लिए गए हैं। ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय में 4421 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस अवसर पर गुरलाल रशीदा, सुरेंद्र प्रजापति, तेजपाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed