फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cheating if 11.65 lakh rupees in the name of installing anganwadi supervisor

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लगवाने के नाम पर 11.65 लाख रुपये की ठगी

Sun, 09 Feb 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
cheating if 11.65 lakh rupees in the name of installing anganwadi supervisor
सफीदों पुलिस ने ऐंचरा खुर्द निवासी कप्तान सिंह की शिकायत पर सफीदों में वरदान नाम से निजी अस्पताल चला चुके डॉ. अरुण शर्मा के खिलाफ 11.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। कप्तान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को इस बारे शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने डॉ. अरुण शर्मा को नामजद दिया है।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने वरदान अस्पताल बंद करके जींद में भावना के नाम से निजी अस्पताल खोला हुआ है। उसने बताया कि उसकी बेटी सुमन को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लगवाने के नाम पर उससे उक्त राशि दिसंबर 2017 और 2018 में ली थी। कप्तान सिंह ने बताया की कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2018 में जब चयन सूची जारी की गई तो बेटी का नाम सूची में नहीं थी। बेटी का चयन नहीं होने पर उसने रुपये मांगे मगर आज तक नहीं लौटाए।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने बताया कि किसी जानकार के माध्यम से वर्ष 2017 में डॉ. अरुण शर्मा से मिला तो उससे 20 लाख रुपये में वरदान अस्पताल में हिस्सेदार बनाने की पेशकश की, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके बाद डॉक्टर ने कहा कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भी उसका एक रिश्तेदार है जो उसकी बेटी को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लगवा देगा। कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी ने उसे कई बार अपने मोबाइल फोन पर उसे वीडियो दिखाकर कहा कि यह कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर का वीडियो है, जहां बैठा अमुक व्यक्ति उसका रिश्तेदार है। कप्तान सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2017 को आरोपी ने इस दिशा में काम शुरू करने को 30 हजार रुपये की राशि मांगी, जो उसने दे दी। उसके बाद कुल 11.65 लाख रुपये की राशि हड़प ली। पुलिस ने अब डॉ. अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed