{"_id":"6478f111c9990c2d0103d0b6","slug":"cheated-rs-104898-on-the-pretext-of-job-five-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-668-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 104898 रुपये, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 104898 रुपये, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। साइबर थाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा दे फर्जी कैशियर पद का नियुक्ति पत्र भेज 104898 रुपयेे हड़पने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से फर्जीवाड़े के बारे में पूछताछ कर रही है।
निडाना गांव निवासी सुमित ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गांव की शाखा में खाता है। एक मई को उसने फोन पर ओएलएक्स पर एचडीएफसी बैंक में नौकरी से संबंधित विज्ञापन देखा। उसनेे द्वारा क्लिक करने पर उसका मोबाइल नंबर मांगा गया। इसके बाद आरोपियों ने उससे दस्तावेज मांगे जो व्हाट्सएप पर भेज दिए गए। फोन-पे के माध्यम से 272 रुपये फीस के रूप में लिए गए थे। इसके बाद उससे नौकरी के नाम पर और राशि की मांग की गई। एक मई से लेकर नौ मई तक दो ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 104898 रुपये आरोपियों को भेज दिए गए। उसके बाद आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक में व्हाट्अएप पर कैशियर के पद का नियुक्ति पत्र भेज दिया।
बाद में उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, जिसमें उसे बताया गया कि एचडीएफसी बैंक ब्रांच जींद से वर्दी, आई कार्ड व अन्य समान मिलेगा। फिर आरोपियों ने राशि की मांग और बढ़ा दी। इस पर उसे कुछ संदेह हुआ। साइबर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में कॉल डिटेल के आधार पर गांव खानपुर कलां निवासी अमित मलिक, सागर, गांव शामड़ी निवासी राहुल, विनय तथा गांव धनश्री चरखी दादरी निवासी सोनू का नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।