फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaos in talent search program of CRSU

Jind News: सीआरएसयू के प्रतिभा खोज कार्यक्रम में जमकर मचा उत्पात

Thu, 12 Oct 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chaos in talent search program of CRSU
प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द करने की मंच से घोषणा की। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि छात्रों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पाकर विवि पुलिस चौकी में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।
एक बार तो प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों के बीच एफआईआर तक दर्ज करवाने की नौबत आ गई थी, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया। शाम को 4 बजे विवि प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें प्रतिभा खोज कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही गई। बैठक में यह बात भी सामने आई कि इसमें आयोजकों की विफलता रही।
विज्ञापन

विवि में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। मंगलवार को बच्चों ने भाषण, नाटक और कविताएं सुनाईं। इसमें भी कुछ बच्चों ने हल्ला मचाया, लेकिन आयोजकों ने शांति से काम लिया और कार्यक्रम पूर्ण हुआ। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत नाटक, स्किट और गीत से हुई। यहां तक तो सभी कुछ ठीक रहा। जब नृत्य के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई तो थिएटर में बैठे बच्चों ने ऊंची आवाजें मारनी शुरू कर दीं। काफी देर तक बच्चों को समझाया। कुछ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में ऊंची आवाजें तो मारी ही जाती हैं। आयोजकों को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने मंच से कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा कर दी। इसके बाद माहौल बिगड़ता गया और बच्चों ने काफी उत्पात मचाया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। एक बार फिर प्राध्यापकों ने कुछ बच्चों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाने की बात कही थी, लेकिन दूसरे प्राध्यापकों ने बीचबचाव करके रोक लिया। बाद में कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बैठक में विवि प्रशासन की विफलता सामने आई
शाम को विवि प्रशासन की बैठक हुई। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसमें सामने आया कि बच्चों ने ज्यादा उत्पात मचा दिया था, जिस कारण कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की गई। इसके बाद बच्चे और फिर गए और नारेबाजी करने लगे। बैठक में यह बात स्पष्ट हुई कि यदि समय पर कंट्रोल किया जाता तो यह समस्या नहीं आती। इसमें विवि प्रशासन की कमजोरी है।

प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ज्यादा हल्ला कर दिया था। मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। माहौल और अधिक खराब न हो, इस कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। भविष्य में यह कार्यक्रम होगा या नहीं, इसका फैसला जल्द ही बैठक करके लिया जाएगा।
-डॉ. देवेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी, विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed