फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Changes in the datesheet of annual examinations for classes 1 to 8

Jind News: पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव

Tue, 10 Mar 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Changes in the datesheet of annual examinations for classes 1 to 8
09जेएनडी03: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय, जींद।
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है। पहले 14 मार्च को निर्धारित परीक्षा को अब 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलनी थीं। 14 मार्च को भी विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित थीं लेकिन उस दिन महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण राजकीय स्कूलों में अवकाश रहता है। इस वजह से विद्यार्थियों और शिक्षकों में परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

अब निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उस दिन की परीक्षा को 19 मार्च के लिए निर्धारित कर दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत वार्षिक परीक्षा में असफल रहने वाले या अपने अंकों में सुधार करना चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए अप्रैल माह में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। वार्षिक परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी नई डेटशीट के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक 13 मार्च को अंग्रेजी, 16 मार्च को गणित, 18 मार्च को ईवीएस और 19 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।



राजकीय स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया गया है। 14 मार्च को निर्धारित परीक्षा अब 19 मार्च को आयोजित होगी। 11 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। सभी विद्यालय मुखियाओं को विद्यार्थियों को नई तिथि की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
- महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed