फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaitra Navratri: More people are preferring baked potato chips instead of fried potato chips

चैत्र नवरात्र : फ्राइड आलू चिप्स की बजाए बेक्ड आलू चिप्स अधिक लोग कर रहे पसंद

Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: More people are preferring baked potato chips instead of fried potato chips
27जेएनडी28: नवरात्र पर्व को लेकर हुनमान मंदिर बाजार में खरीददारी करते हुए श्रद्धालु। संवाद
जींद। चैत्र नवरात्र की शुरूआत 30 मार्च से होने जा रही है। नवरात्र पर्व को लेकर बाजार भी सज गए हैं। दुकानें मां की चुनरी, नारियल, पूजा सामग्री से गुलजार हो गईं हैं। श्रद्धालुओं ने नवरात्र को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शाम होते ही पूजा सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ होने लगी है। वहीं मंदिरों पर नवरात्र को लेकर तैयारी तेज है। मंदिरों की साज-सज्जा का काम जोरों से चल रहा है और मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसके विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। नवरात्र के पहले दिन दुर्गा के रूप शैल पुत्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर कई घरों व मंदिरों में कलश स्थापना व नौ दिन तक मां भगवती की ज्योत जलाई जाती है। नवरात्र पर जयंती देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, शिव मंदिर, माता वैष्णवी धाम, श्री सांई मंदिर, रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस समय बाजारों में पूजा की थाली से लेकर व्रत के खाने का सामान और माता की चुनरी की दुकानें सजी हुई है। श्रद्धालु पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लोंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


व्रत के दौरान खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी
नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है। इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सजी हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि नवरात्र को लेकर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। बाजार में रौनक है। व्रत वाले लड्डू, साबू दाना वाली नमकीन पहले से ही बाजार में मौजूद है। वहीं नवरात्र पर व्रतधारियों का ख्याल कर कंपनियां कई रेडिमेड खाने पीने की चीजें बाजारों में लेकर आई है। आलू चिप्स में भी कई क्वालिटी हैं। इस बार फ्राइड आलू चिप्स की बजाए बेक्ड आलू चिप्स अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजे रहे मंदिर व्रत सामान खरीदने में जुटे श्रद्धालु
शहर में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। दुकानों पर व्रत के सामान व पूजन सामग्री बिकने लगी है। श्रद्धालु भी खरीददारी में जुट गए हैं। जयंती देवी मंदिर में 30 मार्च को सुबह आठ बजे हवन यज्ञ और नौ बजे कन्या पूजन होगा। जयंती देवी मंदिर में नवरात्रों में प्रतिदिन शाम को मां जयंती यज्ञ होगा। तीन अप्रैल को छठ पर मां जयंती मंदिर परिसर में जागरण होगा और चार अप्रैल को सप्तमी पर मेला लगेगा। भजन सध्यां और जागरण में मां की भेंट गाने के लिए देश व प्रदेश से कलाकार पहुंचेगें। मंदिर में पूजा के लिए किसी को परेशानी न हो, इसके लिए बेरिकेडिंग की जाएगी।

इस तरह करेंगे श्रद्धालु नवरात्र पर्व पर पूजा
1. 30 मार्च रविवार को मां शैलपुत्री
2. 31 मार्च सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा
3. एक अप्रैल मंगलवार को मां कूष्मांडा
4. दो अप्रैल बुधवार को मां स्कंदमाता
5. तीन अप्रैल वीरवर को मां कात्यायनी
6. चार अप्रैल शुक्रवार को मां कालरात्रि
7. पांच अप्रैल शनिवार को मां महागौरी
8. छह अप्रैल रविवार को मां सिद्धिदात्री, रामनवमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed