फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chahal gets cycle symbol, Pegan gets chair symbol, elections to be held on September 16

Jind News: चहल को साइकिल, पेगां को मिला कुर्सी चुनाव चिह्न, 16 सितंबर को होगा चुनाव

Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chahal gets cycle symbol, Pegan gets chair symbol, elections to be held on September 16
फोटो 02जेएनडी20-सत्यवान पेगां को समर्थन देते हुए प्रधान पद फार्म भरने वाले अमन सांगवान। स्रोत स
उचाना। दा फूड ग्रेड डीलर एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार अमन सांगवान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने सत्यवान पेगां को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस चुनाव में प्रधान पद के लिए हरिकेश चहल और सत्यवान पेगां के बीच सीधा मुकाबला होगा। नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी अलॉट कर दिए गए। हरिकेश चहल को साइकिल और सत्यवान पेगां को कुर्सी चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन

सत्यवान पेगां इससे पहले भी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। प्रधान पद के लिए मतदान 16 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में होगा। एसोसिएशन के 308 आढ़ती अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संचालन कमेटी के सदस्य वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित था। इस दौरान अमन सांगवान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। सभी आढ़ती मतदान में हिस्सा लेकर भाईचारे का संदेश दें।


दुकान-दुकान पहुंच रहे उम्मीदवार, समर्थक बना रहे रणनीति

नामांकन वापसी के बाद दोनों उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हरिकेश चहल और सत्यवान पेगां दुकान-दुकान जाकर आढ़तियों से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। वहीं दोनों उम्मीदवारों के समर्थक भी बैठकें कर चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। मंडी में चुनाव को लेकर आढ़तियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। समर्थक अपने-अपने पक्ष में वोटों का गुणा-भाग करने में जुटे हैं। अब किस उम्मीदवार के पक्ष में आढ़तियों का फैसला जाता है, इसका पता 16 सितंबर को मतदान के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed