फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cctv cameras and wifi to be installed at intersection of narwana : mla

नरवाना में चौराहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे और वाईफाई : विधायक

Mon, 23 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
cctv cameras and wifi to be installed at intersection of narwana : mla
शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और वाईफाई लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए मुख्य त्योहारों पर हरिद्वार जाने और बुजुर्ग महिलाओं के लिए सावन व नवरात्रों के माह में वैष्णो देवी व नैना देवी के लिए निशुल्क यात्रा का प्रबंध करेंगे। स्कूल व कॉलेज की छात्राओं के लिए निशुल्क बसें चलाई जाएंगी। यह जानकारी रविवार को हलका विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने हिसार रोड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे पूरे हलके का धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। वीरवार और शुक्रवार को हलके के गांवों का धन्यवादी दौरा कर ग्रामीणों की सामूहिक मांगों को पूरा किया जाएगा। सुरजाखेड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नरवाना की जनता से बेहद लगाव है। नरवाना हलके का प्रमुखता से विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी भ्रष्ट है और काम करने में आनाकानी करता है तो तुरंत उन्हें बताएं। विधायक ने कहा कि जजपा ने अपना सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जजपा से जोड़ने की अपील की। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 50 युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य हलके की समस्याओं को दूर करना है। इस मौके पर मियां सिंह सिहाग, बिट्टू नैन, बलवान नैन दनौदा, बलराज, सुरेंद्र गोयत, हरदीप बेलरखां, अचल मित्तल, सुरेश, देशराज माटा, सतीश सुरजाखेड़ा, पवन और कर्ण सिंह पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed