फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CCTV cameras and fire extinguishers not found during inspection of school buses.

Jind News: स्कूली बसों की जांच में नहीं मिले सीसीटीवी, फायर सिलिंडर

Thu, 21 May 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras and fire extinguishers not found during inspection of school buses.
21जेएनडी08-एक निजी स्कूल की बसों की जांच करती आरटीए की टीम। स्रोत कर्मचारी
जींद। आरटीए कार्यालय टीम ने वीरवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्कूलों में 16 बसों की जांच की जिसमें चार बसों में सीसीटीवी कैमरे, फायर सिलिंडर और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिले। आरटीए टीम ने कार्रवाई करते हुए साढ़े छह हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

जांच अभियान के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी जिसमें जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से इंस्पेक्टर और एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस से सब इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक प्रतिनिधि शामिल रहा। टीम ने बसों में सुरक्षा उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान चार बसों में सीसीटीवी कैमरे, फायर सिलिंडर और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर और प्राथमिक उपचार बॉक्स अनिवार्य हैं। इसके अलावा चालक के पास हैवी लाइसेंस, बस का परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज होना भी आवश्यक है। कई निजी बस संचालक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पिछले सप्ताह 21 बसों की जांच की गई थी। इसमें से आठ बसों में कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सिलिंडर, टैक्स व इंडिकेटर नहीं मिलने पर साढ़े 62 हजार रुपये का चालान किया गया गया था।


वर्जन
वीरवार को निजी स्कूलों की 16 बसों की जांच की गई, जिनमें से चार बसों में सीसीटीवी कैमरा, फायर सिलिंडर और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिले। छह हजार रुपये का चालान किया गया। स्कूली बसों की जांच का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article