फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered for changing vehicle number plate

Jind News: गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर प्रयोग करने पर मामला दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered for changing vehicle number plate
जींद। गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर गलत तरीके से इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने अर्बन एस्टेट निवासी नवीन सिवाच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिसार के गांव सातरोड निवासी सुमित पूनिया ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक गाड़ी 30 मई 2018 को खरीदी थी। जिसका उसने बैंक से लोन करवाया था। उस गाड़ी की कुछ किस्त बकाया होने की वजह से बैंक द्वारा यह गाड़ी कब्जे में ले ली थी। बाद में पता चली कि उसकी यह गाड़ी किसी और ग्राहक को बेच दी है। यह गाड़ी उसने पहले ही आरटीए कार्यालय से ब्लैक लिस्ट करवा दी थी। उसके कु छ समय बाद पता किया तो गाड़ी को अर्बन एस्टेट निवासी नवीन सिवाच ने खरीदा है। उसने गाड़ी को नई अनाज मंडी में देखा, लेकिन उसकी गाड़ी पर दूसरी नंबर प्लेट लगी मिली, जबकि यह गाड़ी अब भी उसके नाम रजिस्टर्ड है। नवीन सिवाच द्वारा फ र्जी नंबर लगाकर फर्जी तरीके से गाड़ी इस्तेमाल की जा रही है। पीएसआई मनोज कु मार ने कहा कि पुलिस ने सुमित पूनिया की शिकायत पर नवीन सिवाच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed