फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against two farmers for burning stubble

Jind News: पराली जलाने पर दो किसानों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two farmers for burning stubble
जींद। धान के अवशेष जलाने पर शनिवार को दो किसानों के खिलाफ गढ़ी थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। जिले में अब तक 45 किसानों की ओर से पराली जलाने के मामले आ चुके हैं। इनमें से 39 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार जल रहे धान के अवशेष के कारण व दिवाली पर्व पर की गई आतिशबाजी ने जिले में वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में वायु प्रदूषण का स्तर 350 रहा। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ आंखों में जलन हो रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको सैटेलाइट से एक नवंबर को कालवन गांव में धान के अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। मौके पर जाकर जांच करने पर अवशेष जले हुए मिले। खेत मालिकों की पहचान कालवन गांव निवासी रामदिया व संदीप के रूप में हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों किसानों के खिलाफ कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed