फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against three people for assault

Jind News: मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people for assault
अलेवा। पंचायती विभाग के पटवारी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पेेगां गांव की सरपंच के बेटे व तीन अन्य के खिलाफ अलेवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय अलेवा के पटवारी एवं कार्यकारी एसईपीओ संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान, नायब तहसीलदार व लखपत पटवारी के साथ किसी सरकारी कार्य का मौका मुआयना करने के लिए पेगां गांव में गए थे। उन्होंने बताया कि मौके का मुआयना करने के बाद बीडीपीओ व नायब तहसीलदार के दूसरी गाड़ी मेें आगे निकलने के बाद सरपंच के बेटे सुरेंद्र व तीन अन्य युवकों ने हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की और इस मामले की जानकारी किसी को देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पंचायती विभाग के अधिकारियोंं को इस मामले से उन्होंने अवगत करवाया और शिकायत अलेवा थाना पुलिस को दी। अलेवा थाना प्रभारी राजेश कु मार ने बताया कि पंचायती विभाग के पटवारी एवं कार्यकारी एसईपीओ द्वारा पेगां सरपंच के बेटे व 3 अन्य पर मारपीट, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed