{"_id":"6612e812d3fb2c31bc04efe7","slug":"case-registered-against-np-employees-for-abetting-suicide-jind-news-c-199-1-sroh1006-115422-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नप कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नप कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Mon, 08 Apr 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। राजकीय रेलवे पुलिस ने नगर परिषद जींद के कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
राजकीय रेलवे पुलिस को 14 मार्च की शाम को सूचना मिली थी कि दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बरसोला रेलवे स्टेशनों के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच तो मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गांव पेगां निवासी 30 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई थी। मृतक नगर परिषद में चपरासी था। मृतक के पिता चांदीराम ने बताया कि कुलदीप सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसने बताया कि उसका बेटा नगर परिषद के कर्मचारियों से परेशान था। घर पर जॉब छोड़ने की कई बार बात कर चुका था। इन सभी से तंग आकर कुलदीप ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। जांच अधिकारी प्रभारी इंस्पेक्टर भगवानदास ने बताया कि मामले में नगर परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।