फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against eight shopkeepers for issuing SIM cards on wrong documents

Jind News: गलत दस्तावेजों पर सिम कार्ड निकालने पर आठ दुकानदारों पर मामला दर्ज

Fri, 27 Oct 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight shopkeepers for issuing SIM cards on wrong documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में मोबाइल शॉप दुकानदारों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड निकलवा लिए। डिजिटल टेलीकॉम कंपनी की वार्षिक ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। कंपनी की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आठ दुकानदारों को नामजद कर उनके खिलाफ नकली दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड लेने, फर्जीवाड़े समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मोहाली से डिजिटल टेलीकॉम कंपनी के नोडल अफसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों रोड पर जामनी में सीएससी सेंटर, ढाठरथ में मोबाइल शॉप एंड करियाणा स्टोर, पिल्लूखेड़ा मंडी में बालाजी करियाणा स्टोर, रिटोली में मोबाइल की दुकान, रिटौली में ही अनिल कम्यूनिकेशन, आयुष कम्यूनिकेशन, खरकगागर में धीमान मोबाइल रिपेयरिंग समेत कई अन्य दुकानदारों ने उनकी कंपनी से सिम कार्ड की फ्रेंचाइजी या ऑथारिटी ली हुई है। यह दुकानदार कस्टमर की आईडी को उनके पास भेजते हैं, जिसके आधार पर सिम कार्ड मिलता है और एक्टिवेट किया जाता है। वार्षिक ऑडिट में यह खुलासा हुआ है कि इन दुकानदारों ने गलत दस्तावेज लगाकर सिम कार्ड जारी कर दिए हैं। सैंकड़ों की संख्या में सिम कार्ड जारी हुए हैं और जब कंपनी ने दस्तावेजों के आधार पर चेक किया तो पता चला कि इन दुकानदारों ने ही गलत दस्तावेज लगाकर सिम कार्ड जारी किए हुए हैं, जबकि दस्तावेजों वाले असल मालिक को पता ही नहीं कि उनकी आईडी का प्रयोग कर सिम कार्ड निकाले गए हैं। डिजिटल टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आठ दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed