{"_id":"65ce73deb1df95a1e30eb23d","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-farmer-leader-abhimanyu-kohar-jind-news-c-199-1-sroh1009-113078-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
जींद। दातासिंह वाला बॉर्डर पर मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों व पुलिस की झड़प में जवानों को चोट मारने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, लखा सिधाना, सुरेंद्र समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी दातासिंह वाला बार्डर पर थी। वह किसानों को बॉर्डर पार करने से रोकने के लिए मौजूद थे, लेकिन कुछ किसान नेताओं ने भीड़ में नाजायज तरीके से तलवार, भाले, लाठी डंडे समेत अन्य हथियारों से उनकी टीम पर हमला कर दिया। इसमें सरकारी गाड़ियों को तोड़ा गया। अर्ध सैनिक बल के जवानों को जान से मारने की नीयत से हमला किया। धारा 144 का उल्लंघन किया। इसमें कई जवानों को गंभीर चोटें आईं, जोकि जानलेवा है। इस मामले में गढ़ी थाना के एएसआई जसबीर सिंह ने सुरेश की शिकायत पर तीन किसान नेताओं को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।