{"_id":"68337603202e50b4910cb74f","slug":"case-filed-on-charges-of-assault-over-dowry-jind-news-c-199-1-sroh1009-135254-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दहेज को लेकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दहेज को लेकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज
Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 26 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
भाना ब्राह्मण निवासी मोनिका ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी लगभग 2 साल पहले कलायत निवासी अनिल के साथ हुई थी। इस शादी से उसे दो जुड़वा लड़कियां हुईं। जो अभी दो महीने की हैं। शादी के बाद से ही पति अनिल, देवर सुनील व सास चंद्रपति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पति व देवर दोनों नशा करते हैं।
सास, देवर व पति घर से बार बार रुपये लाने को कहते हैं। पति मारपीट करता है। नरवाना सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।