फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against six people including husband on dowry harassment charges

Jind News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत छह लोगों पर मुकदमा

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including husband on dowry harassment charges
जींद। शादी के दौरान महिला को डीसी रेट की नौकरी की झूठ बोलना अब मायके पक्ष के लोगों पर भारी पड़ा है। जिसके चलते महिला थाना में अब ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खरैंटी गांव निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2023 को राजस्थान के हनुमानगढ़ की भादरा तहसील निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। शादी के समय उसे बताया गया था कि देवेंद्र डीसी रेट की नौकरी पर लगा है, लेकिन शादी के बाद पता चला कि झूठ बोलकर रिश्ता करवाया गया था। शादी के समय उसके मायके की तरफ से दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी के अतिरिक्त सोने व चांदी के जेवरात दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति, सास भुल्ला देवी, ननद पल्लवी, पूनम, प्रीति, उसके पति की बुआ कमला ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसको आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। कमला ने झूठ बोलकर उसका रिश्ता करवाया था। ससुराल के लोग उससे कार की डिमांड करने लगे और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने ऊषा की शिकायत पर देवेंद्र, भुल्ला देवी, कमला, प्रीति, पल्लवी व पूनम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed