फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against bike rider for hitting SDM

Jind News: एसडीएम को टक्कर मारने के आरोप में बाइक सवार पर मुकदमा

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case filed against bike rider for hitting SDM
सफीदों। एसडीएम को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सात अप्रैल को उसका एक्सीडेंट सोची समझी साजिश के तहत ही नुकसान पहुंचाने और मारने के इरादे से किया गया है। इसमें टक्कर मारने वालों को चोट लगना तो स्वाभाविक ही है, क्योंकि जिस प्लानिंग के तहत कार्य किया गया उसमें यह होना ही था। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि इसकी पूर्ण और गहन रूप से तफ्तीश की जाए। इससे स्पष्ट हो कि किसके कहने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बिना रंजिश और मारने का इरादा न होने पर इस समस्त घटनाक्रम को सोची समझी साजिश का रूप देना संभव नहीं है। यह घटना सात अप्रैल शाम को अंजाम दी गई थी, जिस समय एसडीएम लीलावती अस्पताल सफीदों के नजदीक अपनी साइड में सड़क किनारे पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन




एसडीएम का पत्नी के साथ चल रहा झगड़ा
एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। उनकी पत्नी ने एसडीएम के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग में भी याचिका लगाई थी, जिस पर आयोग ने एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के लिए पुलिस को लिखा था। हालांकि एसडीएम ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी पत्नी का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी पर किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन




पुलिस ने एसडीएम को टक्कर मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

-रीना रानी, जांच अधिकारी, शहर थाना सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed