{"_id":"656b794b406af910b60e6c85","slug":"case-against-two-people-for-attacking-by-blocking-the-road-jind-news-c-199-1-jnd1001-9626-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रास्ता रोककर हमला करने पर दो लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रास्ता रोककर हमला करने पर दो लोगों पर मुकदमा
Sun, 03 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। खानसर चौक सफीदों पर बाप-बेटे पर हमला कर घायल करने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
रोहढ़ गांव निवासी प्रभजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर शाम को वह अपने पिता रिषीपाल के साथ रोहड गांव से घर पर आ रहे थे। जब वे खानसर चौंक सफीदों के पास पहुंचे तो धर्मगढ़ बोहली गांव निवासी तरणजीत सिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों व लोहे की राडों से उन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों को काफी चोट आई। इसके बाद दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने प्रभजोत सिंह की शिकायत पर तरणजीत सिंह को नामजद कर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।