फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   careful If you ask the 'Baba' way, then you can be a thug.

सावधान! ‘बाबा’ रास्ता पूछे तो संभाल जाएं, हो सकता है ठग

Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
careful If you ask the 'Baba' way, then you can be a thug.
सावधान! अगर कोई बाबा की वेशभूषा में आपको रुकवाकर रास्ता पूछे या फिर कुछ पैसे मांगे तो तुरंत वहां से निकल जाइए या फिर पुलिस को इसकी सूचना दें। क्योंकि यह कोई बाबा नहीं, बल्कि ठग भी हो सकता है। बाबा ननकर ठगने वालों ने जिले में अब तक कई वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के गहने और गहने ठग चुके हैं। अब तक बाबा के वेश में घूमने वाले इन ठगों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए लखमीरवाला गांव निवासी दलबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 अप्रैल को खेत में काम कर रहे बेटे को खाना देने के लिए जा रहा था। इस दौरान पिंडारा बणी तीर्थ की जमीन के पास से गुजरते समय एक गाड़ी में सवार बाबा वहां पर आया और उसे रोक लिया। बाबा ने उससे मालसिवाना जाने का रास्ता पूछा और बीड़ी मांगी। बाबा ने एक चुटकी मिट्टी लाने की बात कही। इसके बाद बाबा ने मिट्टी से गेहूं के दाने बना दिए और दस रुपये मांगे। उसके पास दस रुपये नहीं थे तो उसने 50 रुपये दे दिए। इसके बाद बाबा ने उससे पांच हजार रुपये व सोने की अंगूठी ले ली और वहां से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी कर सोने की अंगूठी व पांच हजार रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस एक
जवाहर नगर निवासी रणबीर ने बताया कि वह 18 मार्च को अपनी बेटी के कागजातों से संबंधित किसी काम से बरवाला जा रहा था। जब वह ईक्कस गांव के पास पहुंचा तो वहां पर कार में सवार कनफाड़ा बाबा ने उसको रुकने का इशारा करते हुए बरवाला का रास्ता पूछा। जब उन्होंने रास्ता बताया तो बाबा ने 100 रुपये मांगे जो उसने दे दिए। लेकिन ठग बाबा ने कहा कि कभी किसी बाबा को पैसे मत देना और यह बात कहकर उसको वापस कर दिया। आशीर्वाद देने के बहाने उसके हाथ पर तीन बार पानी की बूंदे डाली। इसके बाद वह सम्मोहित हो गया और बाबा ने उसके 12 हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
19 मार्च को पालवां निवासी दंपती को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाकर उनको आशीर्वाद दिया और दोनों को 150 रुपये भी दिए। इसके बाद दंपती को राशि दोगुना करने का लालच देकर उनके 49 हजार रुपये ठग लिए। यह लोग निडानी गांव में अपनी रिश्तेदारी से खरीदी गई भैंस के पैसे देने जा रहे थे।
केस तीन
19 मार्च को ही सिंधवी खेड़ा गांव के पास बुटाना निवासी रामफल को कार सवार बाबा ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और उसको सम्मोहित कर 7500 रुपये तथा सोने की अंगूठी निकाल ली। रामफल किसी काम से जींद आ रहा था।

पुलिस की राडार पर आरोपी
इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जहां-जहां घटनाएं हुई हैं, वहां के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह एक ही व्यक्ति है या कई हैं। इस मामले में पुलिस गंभीरता से लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
पुष्पा खत्री, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed