फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Card of 2.39 lakh people still not made under Ayushman Yojana

2.39 लाख लोगों का अभी भी नहीं बना आयुष्मान योजना के तहत कार्ड

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Card of 2.39 lakh people still not made under Ayushman Yojana
2.39 लाख लोगों के अभी भी नहीं बने आयुष्मान योजना के कार्ड
विज्ञापन

30 सितंबर तर मनाया जाएगा आयुष्मान पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर 15 से 30 सितंबर तक आपके द्वार आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी अटल सेवा केंद्र पर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड मुफ्त बनाए जाएंगे। पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रति कार्ड 30 रुपये लिए फीस ली जाती थी।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि वह इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने इस दौरान होने वाली हर गतिविधि को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। एसईसीसी-2011 के सर्वे के अनुसार अभी भी जिले में दो लाख 39 हजार 906 लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कॉर्डिनेटर, खंड आशा कॉर्डिनेटर के माध्यम से सभी आशा वर्करों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुष्मान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय चालिया ने कहा कि अभी तक जिले में एक लाख 52 हजार 121 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान कार्ड बनाने का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। अब इस फिर से जोर-शोर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed